ज्योतिष

जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि : राशि के स्वामी मंगल पापग्रहों की संगति में है इसलिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय मित्र की मदद से अटका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ राशि : राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की शिक्षा को देखकर कुछ राहत मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंधों के द्वारा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छुट्टी की वजह से परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सायंकाल में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि : राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यापारियों के लिए आज लाभ के शुभ संयोग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई की मदद से अटका कार्य पूरा होगा और रिश्ता मजबूत होगा। सायंकाल में किसी खास समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि : चंद्रमा नवम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और नौकरी में बदलाव की योजना भी बनाएंगे। सामाजिक कार्यों को करने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी लेकिन खर्चे भी होते रहेंगे। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह राशि : राशि के स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गए है। नौकरी के अलावा आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और घरेलू खर्चों को पूरा कर पाएंगे। वाणी की सौम्यता व्यापारियों को सम्मान दिलाएगी और ग्राहक भी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि : राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहे हैं। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। बच्चों के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे लेकिन अपनी जेब का भी ध्यान रखें। घरेलू खर्च भी बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आमदनी के लिए अन्य विकल्प की तलाश भी करेंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए आज चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। रविवार की छुट्टी होने की वजह से घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनो से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और कोई निर्णय भी लेंगे।

वृश्चिक राशि : आपकी राशि से वक्री शनि एवं पंचम चंद्र योग अभी सात दिन और चलेगा। अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर कुछ धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिजनस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। भाई की मदद से अटका धन प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में कोई खास व्यंजन बनाया जा सकता है।

धनु राशि : धनु राशि वालों के आज विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। पारिवारिक बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ होगा। नौकरी करने वाले जातक आज अगले दिन की योजना बनाएंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और धन खर्च भी हो सकता है। सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि : मकर राशि वालों को आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होगा, विदेशों तक कीर्ति फैलेगी। कारोबार में कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी से भी झगड़े व विवाद में न पड़ें। प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। साझेदारी में मकार्य करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना बन रही है। कुंभ राशि वाले कामकाज के अवसरों का फायदा उठाएंगे। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े व विवाद से बचें।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए रविवार की छुट्टी होने की वजह से आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज धन का लेन-देन न करें अन्यथा संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button