छत्तीसगढ़

हसदेव अरण्य में वृक्षों की अंधाधुन कटाई के विरोध में युवा कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश के हसदेव अरण्य में वृक्षों की अंधाधुन कटाई के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पहुंचे युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। 

अभिषेक कसार ने कहा, हसदेव के जंगलों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, प्रदेश सचिव फ़हीम शेख, प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा, प्रदेश सचिव आसिफ़ ख़ान, ज़िला अध्यक्ष विनोद कश्यप भक्कु, ज़िला महासचिव सत्तार चौहान, उत्तर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ ख़ान, पश्चिम विधानसभा उपाध्यक्ष दादू निषाद, पश्चिम विधानसभा महासचिव पंकज सिंह, दक्षिण विधानसभा महासचिव राज़िक रज़ा, एनएसयूआई मीडिया चेयरमैन संकल्प मिश्रा, अमर अग्रवाल, फ़रदीन खान, सिद्धार्थ दीवान, अब्दुल बासिद ख़ान, विश्वम पुजारी, ऋतिक, अभिषेक साहू, बबलू साहू उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button