छत्तीसगढ़

वाडीलाल ग्रुप छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगा, मुख्यमंत्री से हुई अहमदाबाद में मुलाकात

रायपुर। अहमदाबाद में हुए एक इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान, प्रसिद्ध वाडीलाल समूह ने छत्तीसगढ़ राज्य में निवेश करने में अपनी गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

मुख्यमंत्री और वाडीलाल के प्रबंध निदेशक की भेंट

समूह के प्रबंध निदेशक, श्री देवांशु गांधी, ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस बैठक में, श्री गांधी ने छत्तीसगढ़ में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण के लिए एक इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

श्री गांधी ने बताया कि वाडीलाल समूह वर्तमान में पश्चिमी और उत्तरी भारत में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है और अब वह अपनी उत्पादन तथा वितरण श्रृंखला को पूर्वी भारत, विशेष रूप से छत्तीसगढ़, तक बढ़ाना चाहता है।

छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने वाडीलाल समूह के इस पहल का स्वागत किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की असीमित संभावनाएँ हैं। उन्होंने समूह को यह आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और निवेश प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने में मदद करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button