खेल

वैशाली ने लगातार दूसरी बार जीता फिडे महिला ग्रैंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू को फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 लगातार दूसरी बार जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनकी इस जीत को ‘उत्कृष्ट उपलब्धि’ बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, “वैशाली रमेशबाबू को बधाई। उनका जुनून और समर्पण अनुकरणीय है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

यह उनकी दूसरी ग्रैंड स्विस जीत है, जिसने उन्हें यह खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली भारतीय बना दिया है।

वैशाली ने आखिरी राउंड में पूर्व महिला विश्व चैंपियन टैन झोंग्यी के साथ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ, वैशाली और कैटरीना लैग्नो दोनों के 8 अंक थे, लेकिन टाईब्रेक स्कोर के कारण वैशाली को विजेता घोषित किया गया।

वैशाली की इस शानदार जीत पर विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी उन्हें बधाई दी। आनंद ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि, “वैशाली रमेशबाबू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत वास्तव में सराहनीय है। फिडे ग्रैंड स्विस को दो बार जीतना एक ऐसी उपलब्धि है, जो बहुत कम लोग हासिल कर पाते हैं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button