
विराट और रोहित ने भारत के लिए किया बेहतरीन प्रदर्शन, लेकिन ये बल्लेबाज निकला दुनिया में सबसे आगे
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
स्पोर्ट न्युज (एजेंसी)। वनडे क्रिकेट (एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय) में भारतीय टीम के लिए यह साल (2025) समाप्त हो चुका है। भारत ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला, जिसमें टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस वर्ष, पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है।
विराट कोहली इस साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 651 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए।
उनका बल्लेबाजी औसत 65.10 रहा, और स्ट्राइक रेट 96.15 का रहा।
रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने कोहली से केवल एक रन कम बनाया है। उन्होंने 14 वनडे मैच खेलकर कुल 650 रन जोड़े हैं।रोहित ने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए।
उनका औसत 50.00 और स्ट्राइक रेट 100.46 रहा।
वनडे पर ध्यान केंद्रित करने वाले इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों से अगले साल भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
साल 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के बल्लेबाजअगर बात करें कि साल 2025 में दुनिया भर में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए, तो यह सम्मान इंग्लैंड के जो रूट को जाता है।
भले ही रूट को मुख्य रूप से एक टेस्ट बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन यह साल उनके लिए वनडे में भी बहुत अच्छा रहा।
जो रूट ने 15 वनडे मैचों में सबसे अधिक 808 रन बनाए हैं।
उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े।
उनका औसत 57.71 और स्ट्राइक रेट 95.50 रहा।
















