मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 1 DRG जवान शहीद

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण संघर्ष
बीजापुर। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र यादव के अनुसार, यह संघर्ष पिछले दो घंटों से जारी है।
5 माओवादियों के शव बरामद, एक जवान शहीद
इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक पाँच माओवादियों को मार गिराया गया है और उनके शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं, इस कार्रवाई में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जांबाज जवान शहीद हो गया है। इसके अलावा, एक अन्य जवान के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
गंगालूर इलाके में कार्रवाई जारी, संख्या बढ़ने की संभावना
मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में हो रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है, जिसके कारण मारे गए नक्सलियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
















