छत्तीसगढ़

सत्ता के बल पर चुनाव जीत रही बीजेपी : भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीनों चरण का चुनाव पूरा हो गया है। चुनाव के बाद भाजपा कांग्रेस में जीत को लेकर बहस छिड़ गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 81 प्रतिशत स्थानों में भाजपा समर्थित चुनाव जीतने का दावा किया है। किरण सिंहदेव ने कहा कि, जनता ने साय सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

जिला पंचायतों के तीनों चरण के चुनाव होने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है।  विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि,पंचायतों में अब बैलेट और EVM का बहाना भी नहीं चला। भाजपा ने जिला पंचायतों के 320 से 325 सीटें जीतीं है। अधिकतर पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनेंगे अध्यक्ष

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है।  जनता ने विकास के कार्यों और सादगी को पसंद किया है। सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतरने और परिश्रम करेगी। अधिकतर जिलों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।

पूर्व सीएम ने भाजपा पर कसा तंज 

भाजपा के दावों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि, बीजेपी जीते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम कर रही है। गरियाबंद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बैगा आदिवासी प्रत्याशी को भी हराने की कोशिश की गई। भाजपा ने सत्ता के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button