मनोरंजन

जाह्नवी कपूर बोलीं – श्रीदेवी का निधन लोगों के लिए एंटरटेनमेंट था, लोगों को लगा हम इंसान नहीं हैं

मुंबई (एजेंसी)। जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया था। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को बल्कि देशभर के उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा था। लेकिन सबसे ज्यादा दुख उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को हुआ था। मां को खोने के बाद उन्हें निजी तौर पर दुख सहने के साथ-साथ, लगातार मीडिया और लोगों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद के मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की है।

मुश्किल था मां के जाने का गम संभालना

वोग मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि मां के निधन के बाद उन्हें अपने गम को निजी तौर पर जीने का भी मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मीडिया हर समय मेरा पीछा करता था। अगर मैं अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए मुस्कुराती, तो लोग कहते कि मैं मां के जाने के बाद भी खुश हूं। और अगर मैं चुप रहती, तो मुझे बेरहम कहा जाता। यह सब देखकर ऐसा लगा, जैसे मां को खोने का हमारा दर्द भी लोगों के लिए एक तमाशा बन गया था।”

लोगों की आलोचनाओं ने किया निराश

जाह्नवी ने बताया कि बचपन से ही पैपराज़ी का सामना करना उनके लिए आम बात थी, लेकिन मां के निधन के बाद इसने उन्हें अंदर से बहुत तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “हमने जो दर्द सहा, उसे कोई नहीं समझ सकता। मां को खोने का दर्द एक तरफ था, लेकिन उसके बाद जो कुछ हमें झेलना पड़ा, उसने मुझे इंसानियत के प्रति बहुत नकारात्मक बना दिया। मैंने और खुशी ने कभी अपनी कमजोरी नहीं दिखाई और शायद इसी वजह से लोगों ने हम पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया, जैसे हम इंसान ही नहीं हैं।”

श्रीदेवी का निधन उस समय हुआ था जब उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ रिलीज़ होने वाली थी। मां का अचानक चले जाना उनके लिए सबसे बड़ा सदमा था। हालांकि, दोनों बहनों ने एक-दूसरे को संभाला और अब वे अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button