छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती सूरजपुर जिले के विशंभर यादव से भेंट कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इसी अस्पताल में भर्ती नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। नीलू गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह और विशंभर यादव दोनों एक ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशंभर यादव और नीलू गुप्ता दोनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने विशंभर यादव की पत्नी श्रीमती उषा यादव से भी बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल भी वहां मौजूद थे।