देश-विदेश
उपराष्ट्रपति चुनाव : भाजपा और विपक्ष ने की तैयारियां, बीजद-बीआरएस मतदान से दूर

नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी गठबंधन ने अपने-अपने सांसदों के साथ बैठकें करके अंतिम तैयारियों को पूरा कर लिया है। इसी बीच, बीजद और बीआरएस पार्टियों ने इस चुनाव में मतदान न करने की घोषणा की है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी से है। हालांकि, संख्या बल को देखते हुए राधाकृष्णन की जीत निश्चित मानी जा रही है।
चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होना है, जिसके लिए सोमवार को ही सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने सांसदों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। भाजपा ने मतदान से पहले अपने सांसदों के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी सदस्य शामिल हुए।
















