रश्मिका मंदाना ने बेझिझक दिखाई सगाई की अंगूठी, क्या जल्द बजेगी शहनाई?

मुंबई (एजेंसी)। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ के एक प्रचार कार्यक्रम में पहुँचीं, जहाँ उनकी अनामिका (रिंग) उंगली में एक शानदार अंगूठी चमक रही थी। इवेंट के दौरान खींची गई तस्वीरों और वीडियो में दिख रही यह अंगूठी अब चर्चा का केंद्र बन गई है।
रश्मिका मंदाना के बारे में अफवाह है कि उन्होंने साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवराकोंडा के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। हालाँकि, सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा है, लेकिन न तो रश्मिका और न ही विजय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
क्लासी लुक में अंगूठी ने खींचा ध्यान
हालांकि, अब इवेंट में रश्मिका का इस तरह खुलेआम अंगूठी पहनकर आना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह वाकई जल्द ही शादी करने वाली हैं। लोग उनकी उंगली में चमक रही इस अंगूठी को उनकी सगाई की अंगूठी बता रहे हैं। रश्मिका इस अंगूठी को अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में बेझिझक फ्लॉन्ट कर रही थीं और काफी सहज दिखीं। जहाँ कुछ लोगों ने इसे उनके आउटफिट का हिस्सा बताया, वहीं जब वह बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर हल्के गुलाबी रंग के लिबास में दिखीं, तब भी उनके हाथ में यही अंगूठी नजर आई।
तीसरी बार फ्लॉन्ट हुई इंगेजमेंट रिंग
अभिनेत्री ने डिज़ाइनर सूट के साथ क्रीम रंग का लेडी डायर बैग कैरी किया था और काला चश्मा लगाए खुले बालों में पैपाराज़ी को पोज़ दिया। लेकिन लोगों का ध्यान उनकी अंगूठी पर ही टिका रहा, जिसके बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं है। यह तीसरा मौका था जब रश्मिका मंदाना को यह अंगूठी पहने हुए देखा गया। तीन दिन पहले उन्होंने एक डॉगी के साथ खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया था जिसमें यह अंगूठी उनके हाथ में दिखी थी, फिर ‘थामा’ के इवेंट में और अब एयरपोर्ट पर।
क्या अगले साल की शुरुआत में होगी शादी?
गॉसिप गलियारों की मानें तो यह चर्चा है कि रश्मिका और विजय देवराकोंडा ने 3 अक्टूबर को ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम अभिनेता के हैदराबाद स्थित आवास पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। रश्मिका से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “विजय और रश्मिका के परिवारों ने मुहूर्त की तारीख तय कर ली थी। यह एक निजी समारोह था जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। यह कपल अगले साल की शुरुआत में शादी करने की योजना बना रहा है।”
















