मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ को बिग बी की कौनसी फिल्म नहीं भाई? बोले- उसमें आप…

मुंबई (एजेंसी)। मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में कई सितारे मेहमान बनकर आते हैं। हाल ही में, अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने शो में अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की। हालांकि, दिलजीत ने बिग बी को तब चौंका दिया जब उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी एक फिल्म पसंद नहीं आई थी।

दिलजीत को बिग बी की यह फिल्म नहीं पसंद

शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिलजीत यह कहते हुए सुनाई देते हैं, “जब आपकी फ़िल्में आती थीं तो मैं ख़ुश हो जाता था। मार-पीट होती थी और मेरा हो जाता था। सर, लेकिन आपकी एक फ़िल्म मुझे पसंद नहीं आई थी।” इस पर बिग बी तुरंत पूछते हैं, “कौनसी?” तो दिलजीत जवाब देते हैं, “सौदागर सर। अनाउंस हुआ कि अमिताभ बच्चन की फ़िल्म आ रही है और फिर उसमें आप गुड़ बेचते हुए दिखे।”

दिलजीत की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी हँसी नहीं रोक पाते हैं।

पंजाब के पुत्तर के नाम से किया स्वागत

दिलजीत दोसांझ, जिन्हें हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स 2025 के लिए नॉमिनेट किया गया है, जब शो में आते हैं तो बिग बी उन्हें “पंजाब का पुत्तर” कहकर उनका स्वागत करते हैं।

जीत की राशि करेंगे दान

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पहले ही बताया था कि वह पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शो में आए थे और जीती हुई राशि को बाढ़ राहत अभियान के लिए दान करेंगे।

बता दें कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान दिलजीत ने 10 गाँवों को गोद लिया था। उनकी टीम ने बताया था कि उन्होंने पीड़ितों को खाना, पानी और दवाइयाँ मुहैया कराई थीं।

प्रोफेशनल फ्रंट

दिलजीत दोसांझ के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ में नज़र आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button