टॉप न्यूज़

जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स, लैरी एलिसन पांचवें स्थान पर खिसके

न्युज डेस्क (एजेंसी)। दुनिया के शीर्ष-10 अरबपतियों की सूची में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लैरी एलिसन की संपत्ति में लगातार कमी आ रही है, जिसके चलते वह अमीरों की सूची में फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस बीच, जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के एलन मस्क पहले पायदान पर अपनी बादशाहत कायम रखे हुए हैं। लैरी पेज दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, जबकि भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपनी जगह बनाए हुए हैं। गौतम अडानी 20वें स्थान पर बरकरार हैं।

इस साल सबसे ज़्यादा लाभ कमाने वाले अरबपति

इस साल अब तक के सबसे बड़े गेनर्स (कमाई करने वाले) में लैरी पेज सबसे ऊपर हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, उनकी दौलत में इस साल अब तक $97.8 बिलियन का भारी इजाफा हुआ है। दूसरे स्थान पर सर्गेई ब्रिन हैं, जिनकी दौलत में $89 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, लैरी एलिसन की इस साल की कमाई अब केवल $50 बिलियन रह गई है।

अरबपतियों की संपत्ति में उतार-चढ़ाव

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति $470 बिलियन है, जिसमें शुक्रवार को $8.67 बिलियन का इजाफा हुआ।

लैरी एलिसन को गुरुवार को $14.9 बिलियन का बड़ा नुकसान हुआ। अब वह $243 बिलियन की संपत्ति के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

लैरी पेज की कुल संपत्ति $266 बिलियन रह गई है, जिसमें शुक्रवार को $2.36 बिलियन का नुकसान हुआ। वह दूसरे स्थान पर हैं।

अमेज़न के जेफ बेजोस की संपत्ति $3.46 बिलियन घटकर $249 बिलियन हो गई, लेकिन इसके बावजूद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

सर्गेई ब्रिन की संपत्ति में $2.17 बिलियन की गिरावट हुई, अब उनका नेटवर्थ $266 बिलियन है, और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति $2.88 बिलियन कम होकर $228 बिलियन हो गई है। वह दुनिया के अमीरों की सूची में छठे स्थान पर हैं।

टॉप-10 में अन्य प्रमुख नाम

सातवें स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। उनकी संपत्ति में मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है और उनका नेटवर्थ $202 बिलियन है।

स्टीव बाल्मर ने $1.61 बिलियन गंवाए और $167 बिलियन के नेटवर्थ के साथ वह आठवें स्थान पर हैं।

एनवीडिया के मालिक जेनसेंग हुआंग को $5.07 बिलियन का नुकसान हुआ है। वह $152 बिलियन की संपत्ति के साथ नौवें पायदान पर आ गए हैं।

माइकल डेल हुए टॉप-10 से बाहर

वॉरेन बफे ने माइकल डेल को टॉप-10 से बाहर कर दिया है। बफे की दौलत में $1.14 बिलियन का इजाफा हुआ और वह $150 बिलियन के साथ 10वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, माइकल डेल को शुक्रवार को $9.95 बिलियन का बड़ा झटका लगा, जिससे उनकी संपत्ति $143 बिलियन रह गई और वह 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button