मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने दी नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएँ

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज ‘समत्व भवन’ में राज्य के नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान नवनियुक्त आयुक्त श्री राजेश भट्ट और श्री आलोक नागर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति से सूचना के अधिकार के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों आयुक्तों के सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।
















