छत्तीसगढ़

जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सुंदरकांड पाठ, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर रायगढ़ जिले के महापल्ली में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ हनुमान जी की आराधना की और रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली से प्रदेश की जनता के कल्याण, सुख-शांति और चौमुखी समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि अपने जन्मदिवस की शुरुआत भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के आशीर्वाद से करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने ईश्वर से राज्य की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की।

जनता का आभार: मंत्री चौधरी ने जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी क्षेत्रवासियों, समर्थकों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता का यही अटूट स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने वित्त मंत्री को दीर्घायु और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button