हेल्थ

अनियमित पीरियड्स की समस्या से हैं परेशान? राहत दिलाएगा शतावरी का यह घरेलू नुस्खा

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में पीरियड्स (मासिक धर्म) का समय पर न आना एक बेहद सामान्य बात बन चुकी है। हर दूसरी-तीसरी महिला आज इस दौर से गुजर रही है। इस समस्या की सबसे बड़ी वजह शरीर में हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) का होना है। जब शरीर में हार्मोन्स का तालमेल बिगड़ता है, तो महिलाओं को न सिर्फ अनियमित पीरियड्स, बल्कि थायराइड, पीसीओएस (PCOS), अचानक मूड बदलना (Mood Swings) और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

आमतौर पर महिलाओं का पीरियड्स साइकिल 22 से 28 दिनों का होता है। अगर यह चक्र इससे ज्यादा लंबा खींच रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही, आप कुछ असरदार घरेलू उपायों की मदद से भी अपने पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है शतावरी।

महिलाओं के लिए वरदान है शतावरी: जानिए इसके फायदे

शतावरी को आयुर्वेद में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अमृत माना गया है। इसमें खास ‘बायो-एक्टिव कंपाउंड्स’ और ‘फाइटोएस्ट्रोजन’ गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने का काम करते हैं।

हार्मोनल संतुलन: यह शरीर में बिगड़े हार्मोनल स्तर को सुधारने में बेहद मददगार है।

PCOS और फर्टिलिटी में मददगार: पीसीओएस की समस्या और कंसीव करने (बांझपन) में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी शतावरी का इस्तेमाल किया जाता है।

ब्रेस्टफीडिंग मदर्स के लिए फायदेमंद: नवजात शिशुओं को दूध पिलाने वाली माताओं के लिए दूध की मात्रा बढ़ाने में शतावरी पाउडर को दूध या शहद के साथ लेना बहुत लाभकारी होता है।

दर्द और ऐंठन से राहत: पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, मरोड़ और ब्लीडिंग की अनियमिता को यह ठीक करती है। इसके सेवन से नींद न आने की समस्या और थायराइड में भी सुधार होता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

कितनी मात्रा लें: सामान्य तौर पर दिन में दो बार आधा-आधा चम्मच शतावरी पाउडर का सेवन सुरक्षित माना जाता है।

कैसे लें: अनियमित पीरियड्स की समस्या को ठीक करने के लिए रोजाना हल्के गुनगुने पानी में आधा चम्मच शतावरी पाउडर मिलाकर पिएं।

महत्वपूर्ण नोट: यह जानकारी सामान्य घरेलू उपायों पर आधारित है। हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए शतावरी का सेवन शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय जरूर लें। यदि इसके सेवन के बाद शरीर में किसी भी तरह की असहजता महसूस हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button