छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

रायपुर। कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल श्री गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह के रूप में बस्तर की प्रसिद्ध पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा ‘बस्तर आर्ट’ भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच इस अनौपचारिक बैठक में लोक-कल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों और जनकल्याणकारी विषयों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
















