छत्तीसगढ़

चिंतन शिविर 3.0′ में मुख्यमंत्री साय और मंत्रियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) में आयोजित त्रि-दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन संपन्न हुआ। इस मुहिम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा: “‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम न केवल प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारी सामाजिक और भावनात्मक संवेदनाओं को भी गहराई से जोड़ती है।”

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपनी ओर से वृक्षारोपण कर एक हरित भविष्य के निर्माण में योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ‘विकसित और हरित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को पूरा करने के लिए जन-भागीदारी पर आधारित पर्यावरण अनुकूल पहलों को लगातार बढ़ावा देती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button