मनोरंजन

‘मैन ऑफ द मासेस’ NTR और दिग्गज निर्देशकों की जुगलबंदी : वो 7 डायरेक्टर्स जिन्होंने बदला जूनियर एनटीआर का सिनेमाई सफर

हैदराबाद (एजेंसी)। अपनी बेमिसाल बहुमुखी प्रतिभा (Versatility), दमदार अभिनय और स्क्रीन पर जादुई उपस्थिति के दम पर जूनियर एनटीआर (NTR) आज भारतीय सिनेमा के सबसे चमकदार सितारों में शुमार हैं। फैंस के बीच ‘मैन ऑफ द मासेस’ के नाम से मशहूर एनटीआर ने इमोशनल किरदारों से लेकर मास-मसाला कमर्शियल फिल्मों तक, हर शैली में अपनी धाक जमाई है। भारतीय सिनेमा के कई ऐसे दिग्गज फिल्ममेकर्स रहे हैं, जिनकी पारखी नजर और एनटीआर के हुनर ने मिलकर सिल्वर स्क्रीन पर इतिहास रचा है।

आइए डालते हैं एक नजर उन निर्देशकों पर, जिनके साथ एनटीआर का सफर बेहद खास रहा:

  1. एस.एस. राजामौली

इस जोड़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब जोड़ियों में गिना जाता है। स्टूडेंट नंबर 1, सिंहाद्री, और यमाडोंगा जैसी हिट्स देने के बाद, दोनों ने वैश्विक ब्लॉकबस्टर RRR से इतिहास रच दिया। इस फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर (अकादमी पुरस्कार) जीतकर एनटीआर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

  1. कोरटाला शिवा

कोरटाला शिवा और एनटीआर ने साथ मिलकर जनता गैरेज और देवरा: पार्ट 1 जैसी कल्ट फिल्में दी हैं। जहाँ जनता गैरेज में अभिनेता का बेहद भावुक रूप दिखा, वहीं देवरा ने उनके मास-एक्शन अवतार को एक नए स्तर पर पहुँचाया।

  1. त्रिविक्रम श्रीनिवास

फिल्म अरविंदा समेथा वीरा राघव में इस जोड़ी को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का भरपूर प्यार मिला। बेहतरीन एक्शन और गहरी भावनाओं से सजी इस फिल्म में एनटीआर के अभिनय को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है। जल्द ही यह जोड़ी एक नए प्रोजेक्ट के लिए दोबारा साथ आ रही है।

  1. वी.वी. विनायक

एनटीआर को एक बड़े कमर्शियल और मास हीरो के रूप में स्थापित करने का श्रेय काफी हद तक वी.वी. विनायक को जाता है। उन्होंने आदि, नागा, सांबा और अधुर्स जैसी फिल्मों के जरिए एनटीआर के बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी, कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्किल को दर्शकों के सामने पेश किया।

  1. पुरी जगन्नाध

इस जोड़ी ने आंध्रावाला से शुरुआत की, लेकिन फिल्म टेम्पर (Temper) एनटीआर के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। पुरी जगन्नाध ने इस फिल्म में एनटीआर के एंग्री-यंग मैन और इमोशनल पक्ष को बेहद शानदार तरीके से भुनाया, जिसकी खूब तारीफ हुई।

  1. सुकुमार

फिल्म नन्नाकु प्रेमथो में निर्देशक सुकुमार ने एनटीआर को एकदम ‘क्लासी’ और स्टाइलिश लुक में पेश किया। एक बेहद बुद्धिमान और अलग तरह के किरदार को एनटीआर ने जिस बखूबी से निभाया, उसने साबित कर दिया कि वह लीक से हटकर भी कमाल कर सकते हैं।

  1. प्रशांत नील

आने वाले समय में एनटीआर, KGF और सालार फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ फिल्म ड्रैगन में नजर आने वाले हैं। इस हाई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एक्शन फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच भारी क्रेज है, जहाँ प्रशांत नील एनटीआर को एक बेहद रफ और नए अवतार में पेश करेंगे।

दिग्गज निर्देशकों के साथ जूनियर एनटीआर का यह तालमेल साफ दर्शाता है कि वे सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के एक बड़े ब्रांड बन चुके हैं। राजामौली से लेकर प्रशांत नील तक का यह सफर साबित करता है कि जब भी बड़ी कहानियों और बेहतरीन निर्देशकों को एक ‘मास हीरो’ की जरूरत होती है, तो एनटीआर उनकी पहली पसंद बनते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button