मध्यप्रदेश

एमपी की डिजिटल सुरक्षा को राष्ट्रीय पहचान : ई-गवर्नेंस में मिला सिल्वर मेडल

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश ने डिजिटल गवर्नेंस और डेटा सुरक्षा के मोर्चे पर देश भर में अपना लोहा मनवाया है। राज्य के नगरीय विकास एवं आवास विभाग को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026’ के अंतर्गत रजत (सिल्वर) पदक से सम्मानित किया गया है।

इस गौरवशाली सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में विभाग के आला अधिकारियों से भेंट की और पूरी टीम की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त संकेत भोंडवे और अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह सहित सभी संबंधित कर्मियों के योगदान को सराहा।

तकनीकी विकास से सुगम हुई नागरिक सेवाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर कहा कि यह सम्मान प्रदेश सरकार की पारदर्शिता और जनता के प्रति डिजिटल कमिटमेंट का नतीजा है। ‘ई-नगरपालिका’ पोर्टल और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से न केवल सरकारी कामकाज आसान हुआ है, बल्कि पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता भी आई है।

“मजबूत साइबर सुरक्षा, सुरक्षित डेटा मैनेजमेंट और भरोसेमंद ऑनलाइन सेवाओं के दम पर आज मध्य प्रदेश ने देश स्तर पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाई है। यह सफलता भविष्य में डिजिटल नवाचारों को और बढ़ावा देगी।”
— डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button