छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन : अनधिकृत वेबसाइटों से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन

रायपुर। राज्य के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने एक जरूरी चेतावनी जारी की है। हाल के दिनों में कई ऐसी अनधिकृत वेबसाइट्स और सोशल मीडिया लिंक सामने आए हैं, जो छत्तीसगढ़ टूरिज्म के नाम और लोगो (Logo) का गलत इस्तेमाल कर फर्जी ऑनलाइन बुकिंग के जरिए लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

ठगी से बचने के मुख्य उपाय

केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग: पर्यटन स्थलों पर ठहरने और पैकेजेस की बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट tourism.cgstate.gov.in पर ही भरोसा करें।

संदेहास्पद भुगतान से दूरी: किसी भी अनजान व्यक्ति के निजी बैंक खाते, यूपीआई आईडी या संदिग्ध नंबरों पर एडवांस पेमेंट न करें।

ऑफर के झांसे में न आएं: अत्यधिक छूट, सस्ते पैकेज या तुरंत भुगतान करने के दबाव जैसे विज्ञापनों से सतर्क रहें।

ऑफलाइन संपर्क: जानकारी या बुकिंग के लिए पर्यटक गढ़ कलेवा (रायपुर) सहित विभिन्न जिलों में स्थित अधिकृत सूचना केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।

यदि किसी बुकिंग लिंक या ऑफर को लेकर थोड़ा भी संदेह हो, तो पैसे भेजने से पहले पर्यटन बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके पुष्टि कर लें:

टोल-फ्री नंबर: 1800-102-6415

हेल्पलाइन नंबर: +91-7714224600

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button