छत्तीसगढ़

महिला-बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला किया हैं। जारी आदेश में कई जिला कार्यक्रम अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संचालनालय और राज्य स्तरीय संस्थानों में पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार जगरानी एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। वहीं नेरकर, उप संचालक संचालनालय को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा को उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास तथा अजय शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर को उप संचालक संचालनालय पदस्थ किया गया है। अशोक पांडेय को गरियाबंद से जिला अधिकारी दुर्ग कार्यक्रम और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव से प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर भेजा गया है।

इसके अलावा अवनी बिस्वाल को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से उप संचालक संचालनालय, जबकि वरूण नागेश को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से जिला कार्यक्रम अधिकारी गरियाबंद बनाया गया है। राजकुमार जाम्बुलकर को दुर्ग से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजनांदगांव और सुधाकर बोदले को सक्ती से उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक संचालक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। लुपेन्द्र महिनाग को नारायणपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को सुकमा से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा और अतुल दाण्डेकर को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सक्ती बनाया गया है।

वहीं अनुकूल पांडेय, सहायक संचालक रायपुर को जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कांकेर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button