देश-विदेश

भारत-जीसीसी मंत्रिस्तरीय वार्ता : समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक साझीदारी पर बनी सहमति

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने क्षेत्रीय तनाव के बीच समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सह-अध्यक्षता में आयोजित ‘भारत-जीसीसी ट्रोइका’ बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने नाविकों की सुरक्षा और वाणिज्यिक जहाजों की रक्षा को सर्वोपरि बताया।

बैठक में बहरीन, कतर और जीसीसी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वर्ष 2024 से 2028 के लिए तय की गई संयुक्त कार्य योजना (जॉइंट एक्शन प्लान) की प्रगति का आकलन किया गया, जिसके तहत ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

विदेश मंत्री ने खाड़ी देशों में निवास कर रहे लगभग 90 लाख भारतीय नागरिकों की देखभाल और सहयोग के लिए जीसीसी नेतृत्व का आभार जताया। इसके साथ ही, दोनों पक्षों ने भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की दिशा में वार्ता को आगे बढ़ाने के निर्णय की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button