छत्तीसगढ़

कोमल हुपेंडी का बीजेपी से इस्तीफा : दो साल बाद छोड़ी पार्टी, अगला कदम अभी तय नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रमुख कोमल हुपेंडी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर इसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को भेज दिया है।

आपको बता दें कि कोमल हुपेंडी लंबे समय तक आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे रहे और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाला था। साल 2024 में उन्होंने AAP से अपना नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा था। हालांकि, भाजपा में लगभग दो साल का समय बिताने के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है।

फिलहाल हुपेंडी ने अपने इस फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया है। बीजेपी छोड़ने के बाद वे किसी नई पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय राजनीति करेंगे, इस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button