देश-विदेश

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की, कहा- उनके पास यूक्रेन विवाद का हल खोजने के लिए हैं बेहतरीन सुझाव

मॉस्को (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक पहल और शांति प्रयासों की खुलकर तारीफ की है। वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के 23वें मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी हर द्विपक्षीय बैठक में यूक्रेन संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हैं और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान के लिए व्यावहारिक सुझाव देते हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने भारत के रुख को निष्पक्ष बताते हुए कहा कि नई दिल्ली की प्राथमिकता हमेशा से इस संघर्ष को कूटनीति के जरिए जल्द खत्म करने की रही है। उन्होंने संकट के समाधान की दिशा में भारत के लगातार प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान पुतिन ने भारतीय संस्कृति की अनूठी विशेषता का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी विशाल सांस्कृतिक, भाषाई और पहचान की विविधता के बावजूद देश में कायम एकता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। इसके अलावा, उन्होंने अपने संबोधन में पश्चिमी प्रतिबंधों और चुनौतियों के बीच रूसी अर्थव्यवस्था के स्थिर बने रहने और लगातार विकास करने का भी दावा किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button