मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री से मिले ग्रीनको एनर्जी के अधिकारी, नीमच और नागदा प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हाल ही में मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के उच्च अधिकारियों ने मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट नवीन कुमार लक्ष्मण और निदेशक/परामर्शदाता बांदुरु नरसिम्हा राव शामिल रहे।

बैठक के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में चल रही प्रमुख ऊर्जा और औद्योगिक परियोजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने नीमच जिले के गांधीसागर में विकसित की जा रही 1920 मेगावाट क्षमता की पम्प्ड स्टोरेज रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के अब तक के कामकाज की जानकारी दी।

इसके साथ ही, उज्जैन के नागदा में प्रस्तावित बायो रिफायनरी प्लांट को लेकर भी चर्चा की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब दो हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है, जिससे लगभग 500 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button