छत्तीसगढ़

जोरंडाझरिया गांव को मिली सौगात, 10 लाख की लागत से तैयार हुआ नया सामुदायिक भवन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फरसाबहार तहसील के जोरंडाझरिया गांव के दिन बहुर गए हैं। ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग को आखिरकार अमलीजामा पहना दिया गया है। मुख्यमंत्री के विधायक कोटे से मंजूर किए गए 10 लाख रुपये से इस ग्रामीण इलाके में एक अत्याधुनिक सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो चुका है।

इस भवन के बन जाने से अब स्थानीय लोगों को शादी-ब्याह, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गांव में ही एक स्थाई और सुविधाजनक जगह मिलने से आयोजनों की राह आसान हो गई है, जिससे ग्रामीण अंचल में सामाजिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

अपने क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण सौगात के मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे इन बुनियादी विकास कार्यों से ग्रामीण जीवन सुगम हो रहा है और विकास सीधे तौर पर धरातल पर दिखाई दे रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button