छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला : रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ ही प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा मेमू ट्रेनों के रूट में विस्तार किया गया है:

गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर (68742/68741) को रायपुर तक बढ़ाया गया है।

रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर (68729/68730) का विस्तार अब गोंदिया तक किया गया है।

इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज बनाने के लिए डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (06886/06885) का संचालन भी किया जाएगा।

डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें

नवरात्रि मेले के दौरान 10 प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव निर्धारित किया गया है:

बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20843): रात्रि 09:56 बजे पहुंचकर 09:58 बजे रवाना होगी।

भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस (20844): सुबह 05:40 बजे पहुंचकर 05:42 बजे रवाना होगी।

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20845): रात्रि 09:56 बजे पहुंचकर 09:58 बजे रवाना होगी।

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस (20846): सुबह 05:40 बजे पहुंचकर 05:42 बजे रवाना होगी।

बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस (12851): दोपहर 12:16 बजे पहुंचकर 12:18 बजे रवाना होगी।

चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस (12852): सुबह 10:18 बजे पहुंचकर 10:20 बजे रवाना होगी।

बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस (12849): दोपहर 02:36 बजे पहुंचकर 02:38 बजे रवाना होगी।

पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस (12850): सुबह 11:58 बजे पहुंचकर दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी।

सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस (12771): सुबह 10:46 बजे पहुंचकर 10:48 बजे रवाना होगी।

रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12772): शाम 06:30 बजे पहुंचकर 06:32 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों के समय की विधिवत जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि डोंगरगढ़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button