छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम में हुए घायल, सिम्स अस्पताल में हुआ इलाज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लोरमी में एक धार्मिक आयोजन के दौरान उनके पैर में चोट लग गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया।
डॉक्टरों द्वारा जांच और एक्स-रे आदि प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके पैर में प्लास्टर लगाया गया है। इस अप्रत्याशित चोट के कारण उनके आगामी सभी निर्धारित दौरे और कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर डॉक्टरों की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक हलकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
















