छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दीपावली की छुट्टियों में हुआ विस्तार; अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दीपावली के त्योहार को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। सत्र 2026-27 के शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव करते हुए दीपावली की छुट्टियों को एक दिन और बढ़ा दिया गया है, जिससे अब विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 6 दिनों का अवकाश मिलेगा।

विभाग द्वारा जारी ताजा संशोधित आदेश के अनुसार, राज्यभर के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त (अनुदान प्राप्त) और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली की छुट्टियां रहेंगी।

क्या था पुराना शेड्यूल?

इससे पहले, स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर 2026 को शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था, जिसमें 16 अक्टूबर 2026 को आए निर्देश के आधार पर दीपावली का अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर तक यानी केवल 5 दिनों के लिए तय किया गया था।

हालांकि, छात्रों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने इस अवधि में आंशिक संशोधन किया और छुट्टी को एक दिन और बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया। इस अतिरिक्त छुट्टी मिलने से अब सभी शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग अपने परिवार के साथ और अधिक उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मना सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button