हेल्थ

प्रदूषण और सर्दियों से बचाव : इम्यूनिटी और फेफड़ों को मजबूत बनाने वाले 10 बेहतरीन आहार

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। बढ़ते प्रदूषण और सर्द मौसम के इस दौर में स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है, जिससे श्वसन तंत्र और फेफड़ों पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने और जहरीली हवा के दुष्प्रभावों से बचने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद फायदेमंद है:

टमाटर: इसमें मौजूद लाइकोपिन एंटीऑक्सीडेंट श्वसन नली के लिए एक रक्षा कवच की तरह काम करता है, जो हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों से सुरक्षा प्रदान करता है।

आंवला: यह लीवर को दूषित हवा और धूल-कणों के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

हल्दी: अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी फेफड़ों को जहरीले कणों से बचाती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है। अस्थमा के मरीजों के लिए हल्दी, घी और गुड़ का सेवन लाभकारी माना गया है।

तुलसी: तुलसी का नियमित सेवन (लगभग 10-15 मिलीलीटर रस) श्वसन मार्ग से प्रदूषित तत्वों को साफ करने में मदद करता है।

खट्टे फल: संतरा, नींबू, कीवी और अमरूद जैसे विटामिन-सी से भरपूर फल प्रदूषण के असर को बेअसर कर फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं।

गुड़: सांस से जुड़ी समस्याओं जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में गुड़ का सेवन बहुत गुणकारी है। तिल के साथ गुड़ के लड्डू बनाकर खाना सर्दियों में विशेष लाभ देता है।

ग्रीन टी: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी शरीर के भीतर जमी अशुद्धियों को बाहर निकालती है। रोजाना दो कप ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

अखरोट: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का नियमित सेवन अस्थमा और सांस संबंधी अन्य बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

चुकंदर: इसमें मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर बनाते हैं, जिससे फेफड़े सुचारू रूप से काम करते हैं।

लहसुन: इसमें पाया जाने वाला एलिसिन तत्व संक्रमण और सूजन से बचाता है, साथ ही दमा व ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की तकलीफों से राहत दिलाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button