हेल्थ

हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है कैल्शियम, डाइट में शामिल करें ये 4 बेहतरीन फूड

हेल्थ न्युज (एजेंसी) । हमारे शरीर को सही तरीके से संचालित करने के लिए कैल्शियम एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी होने पर न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं, बल्कि दांतों में समस्याएं, नाखूनों का टूटना और चक्कर आने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर यह हड्डियों से कैल्शियम खींचने लगता है, जिससे हड्डियां अंदर से खोखली और कमजोर हो जाती हैं।

कैल्शियम की इस कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में निम्नलिखित 4 फूड्स को शामिल कर सकते हैं:

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स: लगभग 100 ग्राम दूध में करीब 125 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। रोजाना एक गिलास गाय का दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, आप दही को भी अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।

रागी: रागी कैल्शियम का एक बेहतरीन और शक्तिशाली स्रोत है। करीब 100 ग्राम रागी में 344 से 364 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है, जो दूध की मात्रा से भी ज्यादा है। सेहत के लिहाज से इसके कई अन्य फायदे भी हैं।

अंकुरित मूंग (स्प्राउट्स): प्रोटीन के साथ-साथ अंकुरित मूंग में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसे आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी काफी मददगार मानी जाती है।

गुड़: जानकर हैरानी हो सकती है कि 100 ग्राम गुड़ में लगभग 1638 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम की एक अच्छी खुराक मिल जाती है।

विशेष नोट: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या किसी आहार विशेषज्ञ (Dietitian) की सलाह जरूर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button