छत्तीसगढ़

12वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, बिलासपुर को मिला दूसरा स्थान

बिलासपुर। खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 12वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दो दिवसीय भव्य आयोजन अभिलाषा परिसर, तिफरा बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 11 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के एसपी परमेश्वर तिलकवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजीव साहू एवं मनोज जायसवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया।

प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बिलासपुर जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सरगुजा तीसरे, बालोद चौथे, दुर्ग पांचवें, मुंगेली छठवें, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सातवें और कबीरधाम जिले ने आठवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी चयनित खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आगामी 29, 30 और 31 दिसंबर 2026 को बिलासपुर में चौथी बार राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button