छत्तीसगढ़
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फ्लाईदुबई के क्रू और कैप्टन स्मित मच्छार को दी बधाई, यूएई के शीर्ष सम्मान पर जताया गर्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई की पूरी टीम को उनकी असाधारण बहादुरी और कर्तव्यपरायणता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्रू मेंबर्स को यह सम्मान एक विकट परिस्थिति के दौरान दिखाए गए उनके अदम्य साहस और समझदारी के लिए मिला है।
मंत्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि संकट के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विमान को सुरक्षित बचाने के लिए चालक दल ने जो सूझबूझ दिखाई, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा कैप्टन और उनकी टीम को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा जाना उनकी जीवटता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का बहुत बड़ा प्रमाण है।
















