छत्तीसगढ़

डिजिटल सेवा सेतु योजना से बीजापुर में संवर रहा जीवन : गंगालूर के साहिल हेमला को घर बैठे मिला आय प्रमाण-पत्र

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डिजिटल जनसेवा पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण इलाकों के निवासियों के लिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुँच को बेहद आसान और सुलभ बना रही है। इस डिजिटल व्यवस्था के जरिए दूर-दराज के गाँवों में रहने वाले लोगों को बिना किसी परेशानी के जरूरी प्रमाण-पत्र और अन्य शासकीय लाभ आसानी से मिल रहे हैं।

ताजा मामले में, जिले की गंगालूर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगालूर के निवासी साहिल हेमला को ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से उनका आय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। आवेदक प्रमोद हेमला द्वारा इसके लिए आवेदन क्रमांक 0706012618009611 के तहत ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इस पूरी डिजिटल प्रक्रिया के सुचारू रूप से काम करने के कारण हितग्राही को समय पर दस्तावेज मिल गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

समय और श्रम की हो रही बचत

‘सेवा सेतु’ पोर्टल के जरिए सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया के सरल होने से ग्रामीणों के कीमती समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के नागरिकों को अब छोटे-छोटे प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र और विवाह पंजीयन जैसी तमाम महत्वपूर्ण सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार की पहलों से न सिर्फ शासन की योजनाएं हर नागरिक तक पहुंच रही हैं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच पारदर्शिता तथा बेहतर तालमेल भी स्थापित हो रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button