छत्तीसगढ़

शहरी स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी मजबूती : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर का भूमिपूजन
रायपुर।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले की नगर पंचायत शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस केंद्र के निर्माण से नगर में कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह पहल नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्वच्छ एवं सुंदर शिवनंदनपुर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र के माध्यम से कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री अजय गोयल, श्री ललित गोयल, श्री मनीबग्गा, श्री अंशुल गोयल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button