छत्तीसगढ़

युवा राष्ट्र की रीढ़, देश को आगे बढ़ाने में निभाएं अहम भूमिका : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। राष्ट्र की तरक्की और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए युवाओं का जागरूक और सक्रिय होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि केवल किताबी डिग्रियां हासिल कर लेने से सफलता नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन, पक्का इरादा और खुद पर भरोसा होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे विपरीत हालातों में भी लगन के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

वित्त मंत्री ने युवाओं को सलाह दी कि वे आज के दौर में आधुनिक तकनीक और नए हुनर से खुद को अपडेट रखें। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े और जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी समेत कई गणमान्य लोग, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button