छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका से मिले प्रसिद्ध लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र, लोक भवन में हुई शिष्टाचार भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक भवन में एक महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान, राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रख्यात लेखक और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गई।
















