छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने चंद्रयान 3 टीम से जुड़े नगर के युवा वैज्ञानिक निशांत सिंह से की मुलाकात

अंबिकापुर। उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव चंद्रयान 3 टीम से जुड़े नगर के युवा वैज्ञानिक निशांत सिंह के निवास पर चंद्रयान की सफलता पर उन्हें व उनके परिवार को बधाई देने आये थे।

निशांत सिंह के पिता अनिल सिंह कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी में सचिव है। उनके निवास पहुंच उपमुख्यमंत्री ने अनिल सिंह और उनकी पत्नी रत्ना सिंह को शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

उन्होंने निशांत सिंह से मोबाईल पर चर्चा कर उन्हें धन्यवाद दिया और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के नाते उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उनके साथ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक भी थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button