छत्तीसगढ़

महिलाओं-किसानों के लिए घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश : मोहम्मद अकबर

कवर्धा। विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर वनांचल, मैदानी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंच रहे है। मोहम्मद अकबर ने जुनवानी जंगल, दुल्लापुर, कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी, कवर्धा में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य के सभी किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का भरोसा जीता है।

जनसपंर्क अभियान के दौरान जुनवानी जंगल, दुल्लापुर, कोठार, रबेली, लोहझरी, बैहरसरी,के किसानों, मजदूरों और युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, भूमिहीन, लघुवनोपज संग्राहक परिवारों और व्यपारियों का कांग्रेस ने भरोसा जीता। उन्होंने पूरे पांच साल हमारा ख्याल रखा है। उनके योजनाओ से हम सब आर्थिक रूप से मजूबत हो रहे है। किसानों ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का भरोसा बरकरार है।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस बार फिर से कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफी का वायदा किया है। इसके आलवा, 200 युनिट फ्री बिजली, महिला समूहों का ऋण माफ, तिवरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित महिलाओं, किसानों के लिए 08 बड़ी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुश है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button