छत्तीसगढ़

कुरूद और बालोद में प्रियंका गांधी चुनावी सभा को आज करेगी संबोधित

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान जारी है। आज 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। बता दें सीजी में दो चरण में चुनाव होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिग्गज अन्य जिलों के दौरे पर रहेंगे।

इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रहेंगी। वे यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चॉपर द्वारा रायपुर से ग्राम जुगेरा बालोद के लिए रवाना होंगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button