देश-विदेश

पीएम समुंद्र में तैरने का फोटो खिंचवाते है, मणिपुर क्यों नहीं गए : मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मणिपुर में मई में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही पर रात-दिन पीएम मोदी समुंद्र में तैरने का फोटो खिंचवाते रहे। मंदिरों के निर्माण स्थल पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं।

हर जगह जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो आते हैं। लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए? जहां लोग मर रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, उनका हाल-चाल पूछने क्यों नहीं जा रहे हैं? क्या वे देश का हिस्सा नहीं हैं? आप लक्षद्वीप जाकर पानी में रूकते हैं, आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?हम ये यात्रा जनजागरण के लिए निकाल रहे हैं।

खड़गे ने कहा, हम 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी। ये यात्रा 100 लोक सभा सीटें और 300 से अधिक विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किलोमीटर की ये यात्रा होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button