देश-विदेश

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने की अपनी चौथी लिस्ट जारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 22 मार्च को अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में तमिलनाडु-पुडुचेरी के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि भाजपा ने 21 मार्च को तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमे तमिलनाडु की 9 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी। वहीं आज तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार तय कर लिया गया है।

21 मार्च को आई थी तीसरी लिस्ट

इससे पहले 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया।

गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button