देश-विदेशमनोरंजन

उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार

न्युज डेस्क (एजेंसी)। फेमम म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह  और प्लेबैक सिंगर केएस चित्रा को मध्य प्रदेश सरकार 28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करेगी। पुरस्कार समारोह मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जिसमें कलाकार को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य का संस्कृति विभाग हर साल महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर यह पुरस्कार प्रदान करता है। बता दें कि उत्तम सिंह ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में भी संगीत दिया है जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने पुष्टि की कि उत्तम सिंह को 2022 का मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि केएस चित्रा को वर्ष 2023 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। पहली बार पुरस्कार समारोह लता मंगेशकर को समर्पित हाल ही में निर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसे मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी स्मृति में बनवाया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button