छत्तीसगढ़

महासमुंद के वैद्य फूड्स पर मध्यरात्रि में प्रशासनिक छापा, 200 किग्रा संदेहास्पद पनीर जप्त

रायपुर। महासमुंद स्थित भलेसर मार्ग पर संचालित ‘वैद्य फूड्स’ पर प्रशासनिक अमले ने देर रात अचानक कार्रवाई करते हुए करीब दो क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त किया है। यह संयुक्त कार्रवाई राजस्व, पुलिस तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा एनालॉग (कृत्रिम/नकली) पनीर के अवैध उत्पादन और बिक्री की आशंका के आधार पर की गई।

रात लगभग 12 बजे शुरू हुई इस जांच प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संस्थान में मध्यरात्रि को भी पनीर तैयार किया जा रहा था। इस्तेमाल की जा रही सामग्रियों और गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने 200 किलो पनीर को अपने कब्जे में ले लिया। अगले दिन सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में सील बंद कोल्ड स्टोरेज को खोलकर उसमें रखे अन्य खाद्य पदार्थों का मुआयना किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जब्त सामग्री का सैंपल एकत्र कर उसे विस्तृत जांच के लिए रायपुर स्थित ‘राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला’ भेज दिया है।

अभिहित अधिकारी उमेश कुमार के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button