छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी : बदले गए कई थानों के प्रभारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 7 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस नए आदेश के बाद जिले के कई प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है। तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:

निलेश पाण्डेय: इन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर से हटाकर अब रतनपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

उmesh साहू: इन्हें अजाक थाने से स्थानांतरित कर सकरी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विजय चौधरी: इन्हें सकरी थाना प्रभारी के पद से मुक्त करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय संबद्ध किया गया है।

राजश्री दामू: कोनी थाना प्रभारी के पद से हटाकर इन्हें नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कोतवाली कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

अवनीश पासवान: रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) बिलासपुर से इन्हें तखतपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

विवेक पाण्डेय: इनका तबादला तखतपुर थाने से कर अब इन्हें कोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तम कुमार साहू: रक्षित केंद्र बिलासपुर से ट्रांसफर कर इन्हें अजाक थाने में पदस्थ किया गया है।

बदलाव का उद्देश्य: पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को अधिक दुरुस्त करना और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button