ज्योतिष

जानें क्या कहतीं हैं आपकी ग्रहदशाएं, क्या करें कि दिन होगा शुभ, जानिएं आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा और वाणिज्यिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई बंधुओं के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा और आपको परंपरागत तरीके से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। मित्रों की साख व सम्मान बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको शिष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी ओर के कामों में ना पड़े, तो  आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ सकती है।आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा और आप कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां को समय से पहले पूरा करेंगे। निजी विषयों में आपके पूरी रुचि रहेगी और प्रशासनिक कार्यों भी गति पकड़ सकते हैं।व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी और आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। बड़ों की मदद करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच रखें।वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बाहरी लेनदेन से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। निजी जीवन में आप सम्मान से आगे बढ़ेंगे। आपकी साख- सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए धन उधार लेने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने धन उधार लिया, तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र के कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन कुछ नए कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया या वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-भाव के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे और उन पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। यदि पारिवारिक कलह से रिश्तों में दरार आ गई थी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button