छत्तीसगढ़

स्थानीय हुनर को पंख : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अस्पताल में कार्यरत राज्य की बेटियों से की आत्मीय बातचीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज सत्य साईं अस्पताल का दौरा कर वहां अपनी सेवाएं दे रहीं राज्य की बेटियों से मुलाकात की। बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और पिथौरा जैसे सुदूर इलाकों से आई इन युवतियों के जज्बे, लगन और आत्मविश्वास को देखते हुए मंत्री जी ने उनकी सराहना की और कहा कि इन बेटियों का कार्य पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से विशेष संवाद किया। उन्होंने प्रबंधन से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को अपने संस्थान में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करें, ताकि राज्य का युवा अपने ही प्रदेश में रहकर आगे बढ़ सके।

श्री चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि नवा रायपुर में स्थापित हो रहे सभी नए संस्थानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार का मुख्य अवसर मिले, इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रबंधनों व संस्थानों के साथ यह संवाद प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button