छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व सीएम की भाभी ने थामा भाजपा का दामन

दुर्ग। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। कई पुराने नेता या तो पार्टी से नाराज  चल रहे हैं, या तो वे पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। और एक के बाद एक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। सोमवार को दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल की नामांकन रैली के दौरान सीमा बघेल ने भाजपा प्रवेश किया। मंच पर मुख्‍यमंत्री साय सहित अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद थे। सीएम साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। बता दें कि पूर्व सीएम बघेल और बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल रिश्‍तेदार हैं इसके बावजूद दोनों के बीच लंबे समय से सियासी अदावत चली आ रही है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में विजय बघेल, भूपेश बघेल को 3 बार चुनौती दे चुके हैं। 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हरा दिया था। 2023 में भी बीजेपी ने भूपेश बघेल के मुकाबले के लिए विजय बघेल को पाटन से उतारा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button