छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर, हथियार व नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर। जिले के छोटे बेठिया के जंगलों में मंगलवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। गस्त के दौरान उसका शव, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिनागुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ की 30वीं-94वीं वाहिनी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

मुठभेड़ स्थल से सर्चिंग के दौरान जवानों को एक महिला नक्सली का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वो नक्सली PLGA कंपनी नंबर-5 की सदस्य बताई जा रही है। वहीं इसके अलावा, घटना स्थल से 1 नग 303 रायफल, 1 नग 315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ बिनागुंडा से 12 किलोमीटर दूर नक्सलियों के मांद वाले इलाके में हुई है। इस माड़ इलाके में नक्सलियों की कंपनी नंबर-5 काफी सक्रिय है। इसी कंपनी नंबर 5 के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button